सुदर्शन
- चन्द्रहास
भगवान श्रीकृष्ण का आयुध है सुदर्शन। है तो शस्त्र पर नाम है 'सुदर्शन'। क्यों? सुदर्शन का अर्थ है सुन्दर। सत्य ही सुंदर है। ऐसे सत्य की रक्षा करनेवाला सुदर्शन। ऐसे सुदर्शन चक्र को नमन करती कुछ पंक्तीयां......।
द्वापर से परंपरा यह
चली आ रही है सत्य।
सुदर्शन अजेय रहा है
अजेय हि रहेगा नित्य।।
सत्य की रक्षा करना
असत्य को मात देना।
यही गाथा निभाता है
सुदर्शन उसी का नाम है।।
सत्य को सुनने की
आदत अच्छी होती है।
तत्त्व जिसका हो सुन्दर
वही सुदर्शन होता है।।
जय श्रीकृष्ण।।
No comments:
Post a Comment