सुबह होनी है।
© चन्द्रहास ।
सुबह हूंयी तो शाम होगी
शाम है तो सुबह होनी है।
चिन्ता तु छोड रे मनवा
शाम है तो सुबह होनी है।।
जिसने प्यारे शाम की है
सुबह वही करनेवाला है।
गैयन को चराने जाना है
सुबह वही करनेवाला है।।
काहे तु रोए आंसु बहाए
वो चाहता है तु मुस्कुराए।
जमुना का पानी युं ना बहाए
वो सबकुछ देनेवाला है।।
No comments:
Post a Comment